फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Moped rider dies due to tractor-trolley collision

Ballia News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत

Fri, 10 Mar 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Moped rider dies due to tractor-trolley collision
नगरा-निकासी मार्ग पर त्रिलोकमंदा के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली के धक्के से मोपेड सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक भाई की घटना के कुछ देर बाद ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का मऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अईलख निवासी आलोक कुमार, सुलेख कुमार बृहस्पतिवार की देर शाम को राघवमंदा नहर से होते हुए घर जा रहे थे। त्रिलोकमंदा मोड़ से आगे बिजली के खंभे के समीप ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण द्वारा इलाज के लिए सीएचसी जोगापुर रतनपुरा ले जाते समय आलोक कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे भाई सुलेख कुमार का मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिता केशव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थित बेहद ख़राब है। बेटे की मौत के गम ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed