फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Monkey attacks young man driving tractor

Ballia News: ट्रैक्टर चला रहे युवक पर बंदर ने किया हमला

Sat, 16 Dec 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Monkey attacks young man driving tractor
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकला गांव में एक बंदर दहशत का पर्याय बन गया है। बीते पखवाड़े में छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर चुके बंदर ने शनिवार को 22 वर्षीय युवक पर अचानक हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में कराया गया।
विज्ञापन

राहुल यादव (22) पुत्र राजेंद्र यादव शनिवार को खेत जोत कर ट्रैक्टर से घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव में प्रवेश किया बंदर अचानक हमला कर दिया। इससे राहुल बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन ने उसे सीएचसी सिकंदरपुर ले गए जहां उसके पैर में आधा दर्जन से अधिक टांके लगाए गए। उधर उक्त बंदर के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खास कर ट्रैक्टर चालकों के लिए यह बंदर मुसीबत बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर चालकों को देख कर बंदर काफी खूंखार हो जा रहा है। बताया कि इससे पूर्व आधा दर्जन से भी अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। जिसमे आरती पुत्री वासुदेव, लालजीत गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता शामिल हैं। उधर ग्राम प्रधान तारिक अजीज गोलू का आरोप है कि उक्त बंदर से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed