{"_id":"690e2a3a8db0e1165f0be4fe","slug":"monica-got-first-place-in-speech-and-deepti-in-story-ballia-news-c-190-1-bal1001-151638-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भाषण में मोनिका, कहानी में दीप्ति को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भाषण में मोनिका, कहानी में दीप्ति को प्रथम स्थान
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से टीडी कालेज में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम मे
बलिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाॅल में युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार और उपनिदेशक माई भारत कपिलदेव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शुरुआत सनबीम स्कूल के बच्चों की सरस्वती वंदना से हुई।
कार्यक्रम में कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण (डिक्लेमेशन), लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह) तथा विज्ञान मेले की विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। भाषण विधा में प्रथम स्थान मोनिका गुप्ता, कहानी लेखन में प्रथम स्थान दीप्ति सिंह, कविता लेखन में प्रथम स्थान आशीष वर्मा को मिला। पेंटिंग में प्रथम स्थान रिया सरोज, विज्ञान मेला में प्रथम स्थान जीजीआईसी बलिया की टीम को मिला। लोक नृत्य (समूह) में प्रथम स्थान सतीश चन्द्र कॉलेज की टीम को मिला। लोकगीत (समूह) में प्रथम स्थान सूरज सिंह एवं उनकी टीम को मिला।
इससे पहले मुख्य अतिथि ने विज्ञान मेले का निरीक्षण किया और प्रतिभागी छात्रों से उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली। कविता, कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रतिभागियों की सराहना की। विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।