फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Money sent to two hundred schools to make kitchen garden

किचन गार्डन बनाने के लिए दो सौ स्कूलों को भेजा धन

Mon, 16 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Money sent to two hundred schools to make kitchen garden
बलिया। जिले के 200 स्कूलों में किचन गार्डन का निर्माण किया जाएगा। उनके खाते में पांच हजार रुपये भेजा गया है। इसे गार्डेन स्थापना व रख-रखाव पर खर्च किया जाएगा। मिड डे मील में तैयार होने वाले भोजन में ताजी व पोषक युक्त सब्जी बच्चों को मिले, इसके लिए किचन गार्डेन की निगरानी की भी व्यवस्था गई है। आने वाले दिनों में जिले के सभी 2249 परिषदीय विद्यालयों में भी आपरेशन कायाकल्प के तहत बाउंड्री कराने के बाद यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

एमडीएम के जिला समन्यवक अजीत पाठक ने बताया कि जिन विद्यालयों के पास पर्याप्त जमीन नहीं है, वह छतों पर भी गमले, कंटेनर, बैग और अन्य तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बताया कि खरीफ के सीजन में चौलाई, भिडी, बैगन, करेला, लोबिया, तुरई, कद्दू, लौकी, प्याज व सेम की खेती की जाएगी। रबी सीजन में टमाटर, मटर, मिर्च, फूलगोबी, पत्तागोभी, पालक, मेथी, सोया, धनिया, शिमला मिर्च, बैंगन, प्याज, लहसुन, गाजर व मूली का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed