फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Money recovery case: The investigation committee recorded the statement of the victim

पैसा वसूली प्रकरण: जांच कमेटी ने पीड़ित का दर्ज किया बयान

Sun, 19 Mar 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Money recovery case: The investigation committee recorded the statement of the victim
बलिया। जिला अस्पताल में आंख ऑपरेशन के नाम पर पैसा वसूली मामले की जांच कर रही त्रिस्तरीय कमेटी के समक्ष पीड़ित ने बयान दर्ज करवाया और लिखित भी दिया। कमेटी जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन

आंख अस्पताल में रिटायर्ड कर्मचारी का मरीज से ऑपरेशन करने के नाम पर रुपये वसूलने का वीडियो वायरल हुआ। इसको लेकर अस्पताल में खलबली मच गई।
अस्पताल प्रशासन ने ओटी में तैनात चिकित्सक व सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। पैसा वसूलने वाला अस्पताल में तैनात एक नेत्र सर्जन के साथ रहने वाला रिटायर्ड कर्मचारी था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से मिलकर मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमएस को पत्र जारी कर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने पैसा वसूली मामले की जांच के लिए डॉ. आरडी राम, डॉ. अनिल सिंह व एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास की टीम गठित की। कमेटी ने मामले की जांच के लिए पीड़ित को बयान के लिए बुलाया और बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed