{"_id":"039a5d119faa93a22ed6a04b0145c141","slug":"modi-turning-away-from-promises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वादों से मुकर रही मोदी सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वादों से मुकर रही मोदी सरकार'
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 12 May 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेसजनों ने मंगलवार को जनपद के कई स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जमकर कोसा। कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है।
वहीं भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्यारेलाल चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों से मुकर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार को किसान और गरीब विरोधी बताया।
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीडी कालेज चौराहे पर पीएम का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने लोगों से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर विदेशों से कालाधन लाया जाएगा। लेकिन अब तक यह धन वापस नहीं लाया गया।
विज्ञापन
उल्टे मोदी सरकार गरीब किसानों की उपजाऊ भूमि को औने-पौने दामों पर पूंजीपतियों को बेचने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल ला रही है। गरीब किसानाें की सब्सिडी भी उनके खातों में नहीं भेजी जा रही है। जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार का कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है, बल्कि चारों तरफ मंहगाई का बोलबाला है। मौके पर पूर्व विधायक सुधीर राय, कमलेश सिंह, मुन्ना उपाध्याय, रामधनी सिंह, जैनेंद्र पांडेय, फूलबदन तिवारी, डा. विजयानंद, दीपक, जाकिर हुसैन आदि रहे। संचालन नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने किया।
रसड़ा संवाददाता के अनुसार भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध व किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्यारेलाल चौराहे पर चक्काजाम कर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन रसड़ा नायब तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह को सौंपा।
कांग्रेस नेता मंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों की जमीन हड़पने का कार्य कर रही है। कहा कि जब तक किसानों के नुकसान हुए फसल का मुआवजा तथा भूमि अधिग्रहण बिल वापस नहीं होगा, तब तक किसानाें की लड़ाई जारी रहेगी।
चेताया कि मांगाें पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शिवजी तिवारी,ओमप्रकाश पांडेय, व ब्लाक अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने सभा को संबोधित किया। मौके पर अलाउद्दीन, मनोज सिंह, राकेश सिंह, विशाल चौरसिया, मसूद आलम, बुंदेला, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप तिवारी आदि रहे।
बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक कांग्रेस की ओर से मंगलवार को भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरुद्ध सीयर विकास खंड परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित प्रभारी हरिशंकर सिंह, प्रदेश सचिव डा. शशिकांत त्रिपाठी, नियाज अहमद, फैयाज अहमद, कोकिल राम आदि मौजूद रहे।