फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Modi himself does not want BJP government to be formed in the state: Ram Iqbal

मोदी खुद नहीं चाहते प्रदेश में बने भाजपा की सरकार : राम इकबाल

Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Modi himself does not want BJP government to be formed in the state: Ram Iqbal
नगरा। सपा की सदस्यता ग्रहण करने के पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने भाजपा सरकार को मनगढ़ंत एवं ढोंगियों का तंत्र करार दिया। कहा कि यह वह तंत्र है जो कुर्सी के लिए जुमलेबाजी कर हिंदुस्तान को गुमराह कर रहा है। मोदी नहीं चाहते कि योगी की सरकार बने।
विज्ञापन

नगरा में पूर्व विधायक ने कहा कि भारत के वैदिक युग से आजतक कोई योगी राजा नहीं हुआ था। राजा योगी हुए थे। भर्तृहरि, गौतम बुद्ध सिद्धार्थ, विश्वामित्र इसके उदाहरण है। ये पहली बार हुआ है जब कोई योगी राजा बना हो। पीएम मोदी चाहे जितनी योगी की पीठ थपथपा लें, लेकिन वे दिल से नहीं चाहते हैं कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बने। वे चाहते हैं कि प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार न बने, ताकि 2024 में उन्हें लाभ मिल जाए। इसलिए सीएम योगी चारों तरफ से घिर गए है। भाजपा ने ही जातिवाद का झंडा समाज में उठाया। जाति के आधार पर टिकट देना, जातीय समीकरण बैठाना, जातीय सम्मेलन करना इसका उदाहरण है। लोकतंत्र में जो सबसे बड़ी पार्टी होती है, उसकी जिम्मेदारी होती है समाज को एक धागे में बांधकर रखे। सता में बैठी हुई पार्टी जब जातिवाद को बढ़ावा देगी तो इससे लोकतंत्र कमजोर होगा। वोट के लिए गेहूं, चावल, सरसो तेल व नमक दिया जा रहा है। नमक में बालू और शीशा मिलाया गया है। जिससे लोगों की किडनी खराब हो सकती है। इस दौरान गीताशरण सिंह, दया चौधरी, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

देश में विकास ठप : रिजवी
सिकंदरपुर। पूर्वमंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के बरवा गांव में जनचौपाल में कहा कि देश के संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अपने पद की गरिमा को ताक पर रखते हुए झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। इस पर पूरी दुनिया हंस रही है। देश का विकास पूरी तरह से ठप है। सिर्फ नफरत का विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की मार से जनता बदहाल है। भाजपा की सरकार इसे अपना विकास मान रही है। विधानसभा सिकंदरपुर में तो एक भी काम नहीं हुआ है। किसान अपना धान बिचौलियों के हाथों बेचने पर मजबूर है। रामजी यादव, विवेक सिंह, पिंटू सिंह, अनंत मिश्रा, वीर बहादुर वर्मा, फुन्नु राय, गुरुज लाल राजभर, सुरेश सिंह, बिर बहादुर वर्मा,चन्द्रमा यादव, नमो नारायण सिंह, देव नारायण यादव, मुनीर आलम, संजय सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed