फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Modi and Yogi's couple not in the whole world: Surendra-

मोदी और योगी का जोड़ा पूरे विश्व में नहीं: सुरेंद्र-

Sun, 21 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi's couple not in the whole world: Surendra-
बैरिया। विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांव को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए विधायक सुरेंद्र सिंह ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास बैरिया तहसील परिसर में शनिवार को किया। वहीं, जहां-जहां ग्राम पंचायत भवन नहीं है, उन सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल पंचायत भवन बनवाने की घोषणा की। विधायक ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मोदी और योगी का जोड़ा पूरे विश्व में नहीं है। देश की तो बात ही अलग है। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मेरे छोटे से अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर दिया। इससे प्रदेश के नौ लाख किसानों का वरासत जो वर्षों से लंबित था, संपादित हो गया। इस मौके पर 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड भी विधायक की ओर से वितरित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमप्रकाश ने गोल्डन कार्ड बनवाने का तरीका लोगों को बताया। कहा कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों का हर संभव सहयोग करने को तैयार है। खंड विकास अधिकारी राम आशीष ने कहा कि बैरिया और मुरली छपरा विकासखंड में मैंने पंजिका बनवा दिया है। ट्रांसफार्मर, हैंडपंप, नलकूप अगर खराब है तो उसकी शिकायत संबंधित पंजिका में दर्ज कराएं। तत्काल उसे ठीक कराया जाएगा। जल निगम के सहायक अभियंता श्रीराम यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। पांच नई योजना संचालित की जा रही है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने स्वागत करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप जनता जनार्दन का कार्य संपादित कराने का निर्देश मातहतों को दिया। इस मौके पर परशुराम सिंह, कंचन श्रीवास्तव, निखिल उपाध्याय के अलावा डॉ देवनीति सिंह, डॉ आशीष श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed