{"_id":"63ab249024a167371b3645c7","slug":"mock-drill-done-to-deal-with-kovid-ballia-news-vns6906632169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कोविड से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कोविड से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल
विज्ञापन
बैरिया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा स्थित ऑक्सीजन प्लांट और करोना संक्रमण से रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों को चुस्त-दुरुस्त किया गया है।
मंगलवार को अस्पताल में डा. विजय यादव की अध्यक्षता में मॉकड्रिल भी किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की जांच और बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की गई है। कोरोना को फैलने नहीं दिया जाएगा। उक्त मौके पर सत्यवान सिंह, सुशील सिंह, केदार, वंशीधर आदि उपस्थित रहे।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीछपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि डरने की जरूरत नहीं है। सावधान रहने की जरूरत है। इस बार पूरी तैयारी ठीक-ठाक है। लोगों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।