फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mobile will not be able to be taken to the counting place

Ballia News: मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

Sat, 13 May 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mobile will not be able to be taken to the counting place
बलिया। प्रशासन मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेगा। डीएम रविंद्र कुमार ने शनिवार को होने वाली मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस बात की ताकीद की जा चुकी है कि मतगणना का कार्य पूरे अनुशासन के साथ करेंगे। कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे,जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को उनकी गतिविधियों के बारे में शंका पैदा हो। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतगणना स्थान पर प्रकाश की उचित व्यवस्था हो, जिससे प्रत्येक मेज पर वोटों की गिनती के लिए पर्याप्त प्रकाश उपलब्ध रहे। टेबल पर चक्रवार गणना के अंतर्गत बैलेट बॉक्स से प्राप्त मतों की गिनती के बाद जारी होने वाली शीट का गहनता के साथ अध्ययन किया जाए। संतुष्ट होने के बाद ही उस पर अपने हस्ताक्षर करें।
विज्ञापन

बताया कि कोई भी व्यक्ति बिना पास दिखाए मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेगा और न ही कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की मोबाइल सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ही अपने साथ ले जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed