फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mobile thieves stole lakhs by breaking the lock of the shop

दुकान का ताला तोड़ लाखों की मोबाइल चोरों ने चुराया

Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mobile thieves stole lakhs by breaking the lock of the shop
रतसर। कस्बा के सेंट्रल बैंक के पास स्थित मोबाइल की दुकान का ताला चटकाकर चोरों ने शुक्रवार की रात तीन दर्जन से अधिक मोबाइल सेट चुरा ले गये। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से चोरी हुए मोबाइल के संदर्भ में जानकारी ली और जल्द खुलासा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी आलोक गुप्ता की कुमार मोबाइल के नाम से सेंट्रल बैंक के पास मोबाइल की दुकान है। प्रतिदिन की भांति वह दुकान बंद कर चंद कदम की दूरी पर स्थित अपने घर चले गये। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो दुकान का ताला टूटा देख सन्न रह गये। दुकान के अंदर शो केस का सारा सामान अस्त व्यस्त था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह द्वारा चोरी गये मोबाइल व अन्य समान के संदर्भ में जानकारी ली गई। दुकानदार ने बताया कि दुकान से 16 एंड्रायड मोबाइल सहित 21 कीपैड मोबाइल सेट गायब है। गौरतलब है कि चोरी की घटना स्थल से 50 मीटर पूरब गांधी आश्रम चौराहा पर पुलिस की पिकेट है और सुबह तक वहां पुलिस रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed