{"_id":"62b9f3aac3c3fa09684e66e0","slug":"mlas-will-buy-land-for-community-toilets-in-three-villages-ballia-news-vns6610881181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में सामुदायिक शौचालय के लिए जमीन खरीदेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में सामुदायिक शौचालय के लिए जमीन खरीदेंगे विधायक
विज्ञापन
रसड़ा। ब्लाक मुख्यालय के चन्द्रदीप सिंह ड्वाकरा हाल में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रभाकर राव की अध्यक्षता में विधायक उमाशंकर सिंह ने 3.80 करोड़ का बजट पेश किया। स्वच्छ भारत मिशन, आवास, मनरेगा एवं निशुल्क बोरिंग सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी।
एडीओ पंचायत ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि अब हर कार्य पंचायत भवन पर ही होगा। ग्राम सभा का भुगतान भी पंचायत भवन से ही होगा। विकास खण्ड में जमीन के अभाव में तीन ग्राम सभा सरया, संदलपुर, सहाबलपुर में सामुदायिक शौचालय नहीं बन पाया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नौ गांव चयनित किए गए है। इस गांवों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षतिग्रस्त शौचालय के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य की अनुमति के बगैर एक पैसा खर्च नहीं किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य जनहित के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराए। लिकास कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया गया। गांव के विकास में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ब्लाक कर्मी मिलकर कार्य करें। कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानदेय अगली बार से उनके खाते में जाएगा। उन्होंने ड्वाकरा हाल में एसी लगवाने के साथ साथ ध्वनि विस्तारण यंत्र लगवाने की घोषणा की। तीन गांवों में जमीन के अभाव में सामुदायिक शौचालय न बनने पर अपने निजी पैसे जमीन खरीद कर शौचालय के लिए देने की घोषणा की। इस मौके पर सतीश सिंह, रणजीत सिंह, नरेन्द्र गुप्ता, गुड्डू सिंह, भरत गुप्ता, सलाउद्दीन, वरुण सहाय, प्रणव कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, जावेद अहमद, संजय गुप्ता, अम्बुज तिवारी, दिवाकर सिंह, आदि उपस्थित रहे। संचालन खण्ड विकास अधिकारी प्रवीन जीत एवं जैदी ने किया।