फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA visits flood areas, instructs officials

विधायक ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा, अधिकारियों को दिया निर्देश

Thu, 06 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
MLA visits flood areas, instructs officials
बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करते विधायक धनंजय कन्नौजिया। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बृहस्पतिवार को सरयू के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। विधायक ने कोइली मोहन ताल का निरीक्षण किया तथा ताल के पानी के निकास के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से हल्दीरामपुर रेगुलेटर के संचालन के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। विधायक ने कहा कि सरयू की कटान से रोकथाम की स्थाई व्यवस्था की जाएगी। विधायक ने बताया कि कटान से रोकथाम के लिए बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर और नारापार में ठोकर बनाया जाएगा। उन्होंने नारापार में पानी के हो रहे रिसाव को देखा तथा रिसाव वाले स्थान पर बालू की बोरियां डलवा कर पानी के हो रहे बहाव को रुकवाया। विधायक ने कोइली मोहान ताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ताल के तटवर्ती चन्दाडीह, शाहपुर अफगा, करनी, रछौली आदि ग्रामों का दौरा किया। विधायक ने बताया कि ताल के पानी से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने बताया कि हल्दीरामपुर रेगुलेटर के पंप को चालू करने के लिए एक्सईएन को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरयू की बाढ़, कटान तथा कोइली मोहान ताल के उफान से क्षेत्र के किसानों की भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर से इस संबंध में वार्ता कर बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। विधायक के साथ दौरे पर डॉ दयानंद वर्मा, पंकज मिश्र दिलीप सिंह, चंद्रप्रकाश, महावीर यादव, सखीचंद राजभर, रामपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed