फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA Surendra Singh reached BHU to meet Dhirendra's family

बीएचयू में धीरेंद्र के परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह

Wed, 21 Oct 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
MLA Surendra Singh reached BHU to meet Dhirendra's family
बलिया। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बुधवार को वाराणसी पहुंचे और बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती दुर्जनपुर कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौराना विधायक अपनी बात दोहराते हुए कहा कि आरोपी पक्ष की बात सुनकर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो इनके लिए मैं अपने जीवन का अंत कर लूंगा
विज्ञापन

बीएचयू के ट्रामा सेंटर पहुंचे विधायक ने डॉक्टरों से बातचीत की। वहीं धीरेंद्र के परिजनों को उनकी जरूरत के सामान उपलब्ध कराए। उन्होंने फोन पर अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वे नवरात्रि तक कुछ नहीं करेंगे। यदि इस दौरान धीरेंद्र की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है तो ठीक, अन्यथा इस परिवार को न्याय के लिए वे अपने जीवन का अंत करने को तैयार हैं। विधायक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस आरोपी पक्ष का भी मुकदमा दर्ज करेगी। इस दौरान उन्होंने फिर कहा कि अभी तक उन्हें पार्टी की ओर से नोटिस नहीं मिला है। मिलने के बाद जवाब दे देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मुझे जयप्रकाश पाल की मौत का अफसोस नहीं है, लेकिन घटना के बाद वहां माहौल दूसरा होने के कारण मैं नहीं जा पाया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बीते 15 अक्तूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष के जयप्रकाश पाल की मौत हो गयी तो दूसरे पक्ष के करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस को उसी दिन दोनों पक्षों की तहरीर लेकर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। रेवती थाने की पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए सिर्फ मृतक पक्ष का मुकदमा दर्ज किया और एकतरफा कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पक्ष के यहां लुटेरे नेता पहुंच गए : विधायक
विधायक ने कहा कि वे दोनों पक्षों के प्रतिनिधि हैं। उनका दायित्व बनता है कि दोनों पक्षों की देखभाल करें, लेकिन मृतक पक्ष के लोगों के यहां लुटेरे नेता पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों को कोई राहत तो नहीं दी, हां उनमें विधायक के प्रति गलतफहमी जरूर भर दिया। इसके बाद वहां भूमिका को लेकर सवाल उठाए जाने लगे, इस वजह से उनके यहां नहीं पहुंच सका। ईश्वर से प्रार्थना है कि गतात्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को सहन शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed