फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA reached Tehsil to get caste certificate

जाति प्रमाण-पत्र दिलाने तहसील पहुंचे विधायक

Tue, 04 Jan 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
MLA reached Tehsil to get caste certificate
बैरिया। गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र तहसीलदार की ओर से जारी नहीं किए जाने से नाराज विधायक सुरेंद्र सिंह मंगलवार को बैरिया तहसील पहुंच गए। कहा कि गोंड जाति का प्रमाण पत्र तुरंत जारी करें अन्यथा छुट्टी लेकर यहां से चले जाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि काफी संख्या में गोंड जाति के लोगों का प्रमाण पत्र का मामला बैरिया तहसील में लंबित है। इससे परेशान होकर दर्जनों लोग विधायक के आवास पर मंगलवार को पहुंचकर इसकी शिकायत की। इसके बाद विधायक ने सभी गोंड जाति के लोगों को तहसील पहुंचने को कहा। पीछे से तहसील पहुंच गए। वहां उप जिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह के चेंबर में बैठकर तहसीलदार संजय सिंह को बुलवाया और पूछा क्या दिक्कत है। तहसीलदार ने बताया कि मैं बीमार हूं। बीच में उप जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप किया और लंबित जाति प्रमाण पत्रों को तत्काल जारी कराने का भरोसा दिया। विभिन्न मुद्दों पर उप जिलाधिकारी से वार्ता करने के बाद विधायक वापस चले गए। इस बीच तहसील पर गोंड जाति के लोगों ने नारेबाजी की। तहसीलदार तबीयत खराब बताते हुए छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed