फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mission 2022 samajwadi party akhilesh yadav will start brahmin sammelan from balia for cultivating brahmin vote bank in up election

मिशन 2022: बलिया की धरती से ब्राह्मणों को साधेगी सपा, 23 अगस्त को आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

Mon, 26 Jul 2021 08:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jul 2021 08:10 PM IST
सार

सपा सूत्रों के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, मनोज पांडेय, पवन पांडेय और सनातन पांडेय को ब्राह्मण सम्मेलन की जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन
Mission 2022 samajwadi party akhilesh yadav will start brahmin sammelan from balia for cultivating brahmin vote bank in up election
लखनऊ में ब्राह्मण नेताओं ने की अखिलेश यादव से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए राजनीतिक दलों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।  बीते दिनों बसपा की ओर से अयोध्या से शुरू हुए  ब्राह्मण सम्मेलन के बाद समाजवादी पार्टी  भी ब्राह्मणों को लुभाने की तैयारियों में जुट गई है। सपा ने ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज बलिया की धरती से अगस्त महीने से करने का एलान किया है।

विज्ञापन


कार्यक्रम की जिम्मेदारी सपा के पांच ब्राह्मण नेताओं के कंधों पर रखी गई है। ब्राह्मण वोटर भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। विधानसभा चुनाव से पहले इस समाज को अपने साथ करने के लिए सभी दलों ने ताकत झोंक दी है। बसपा के बाद अब सपा द्वारा ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन कराने की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन


सपा सूत्रों के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, मनोज पांडेय, पवन पांडेय और सनातन पांडेय को ब्राह्मण सम्मेलन की जिम्मेदारी दी है। खास बात यह है कि ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत 23 अगस्त को टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान बलिया से होने की संभावना है। ब्राह्मण सम्मेलन में पूर्वांचल सहित प्रदेश के ब्राह्मण नेताओं का जमावड़ा होगा। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शिरकत करेंगे। इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की तानाशाही से लोकतंत्र खतरे में है। ब्राह्मण प्रबुद्ध वर्ग है। इस संबंध में अखिलेश यादव की ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक हुई। तय किया गया कि इस तानाशाही को रोकने के लिए ब्राह्मणों को आगे आना होगा। 23 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही सभी नेता मौजूद रहेंगे। 

सपा  जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि  जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, राज्य में ब्राह्मणों के उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस समाज को संगठित करने के निर्देश दिए हैं। इसकी शुरुआत बलिया की धरती से करने का निर्देश दिया है। ताकि ब्राह्मण बिरादरी को एकजुट कर उनका उत्पीड़न रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed