फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Missing teenager found at maternal uncle's house after 15 days.

Ballia News: लापता किशोर 15 दिन बाद मौसा के घर पर मिला

Fri, 10 Jul 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager found at maternal uncle's house after 15 days.
नरही। थाना क्षेत्र के सरायकोटा गांव से 25 जून की शाम घर से लापता हुआ 17 वर्षीय विनय प्रजापति अपने मौसा के घर पर मिला।
विज्ञापन

नरही थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि सरायकोटा गांव निवासी विनय प्रजापति घर से गेहूं लेकर रामजी गुप्ता की आटा चक्की पर आया था। इसके बाद वह लापता हो गया। मामले में मां पिंटू देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
किशोर के लापता होने के बाद परिजनों का शक रामजी गुप्ता पर गया। इसी बीच क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि विनय को किसी किडनी निकालने वाले गिरोह ने उठाया है।
मामला तूल पकड़ने पर कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पुलिस पर शीघ्र बरामदगी का दबाव बनाया।
पुलिस ने किशोर की तलाश में कई स्थानों पर छापामारा। जांच के दौरान टीम महाराष्ट्र तक गई तथा एसओजी की भी मदद ली गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार को विनय भरौली निवासी मौसा गुड्डू प्रजापति के घर पहुंचा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने उसे थाना लेकर आई और बयान के लिए न्यायालय में पेश किया। पूछताछ में विनय ने बताया कि खुद बक्सर गया वहां से आरा गया था, लेकिन यह बात पुलिस के गले नही उतर रही है। पुलिस ने बताया कि विनय के पास मोबाइल न होेने के कारण खोजने में समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed