फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Miscreants shot young man

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पैर में लगी

Thu, 01 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Miscreants shot young man
रसड़ा। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दिया, जो पैर में जा लगी, जबकि दूसरे युवक को असलहे के बट से सिर पर वार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर पहुंच निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बृहस्पतिवार की शाम संवरा निवासी भूपेंद्र नाथ सिंह (40) पुत्र देवेंद्र नाथ सिंह एवं संजीव कुमार सिंह बबलू (38) पुत्र स्व. वीर बहादुर सिंह बैठे हुए थे। इस बीच संवरा गांव के ही कुछ युवक पहुंचे और भूपेंद्र व संजीव से किसी बात को लेकर उलझ गए। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराकर हटा दिया। यहां से गांव जाने के बाद एक बार फिर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच युवकों ने संजीव सिंह पर गोली चला दी, जो उसके पैर में जा लगी, जबकि भूपेंद्र के सिर पर असलहे के बट से वार कर घायल कर दिया। आसपास के लोग दौड़ते, तब तक बदमाश पास ही स्थित एक घर में जा छिपे। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शिव कुमार बैश, कोतवाल नागेश उपाध्याय ने पुलिसकर्मियों संग घेराबंदी कर तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा का कहना है कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed