फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Miscreants rendered a woman unconscious and made off with jewelry and cash.Miscreants rendered a woman unconscious and made off with jewelry and cash.

Ballia News: महिला को अचेत कर जेवरात व नकदी ले गए बदमाश

Fri, 21 Aug 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Miscreants rendered a woman unconscious and made off with jewelry and cash.Miscreants rendered a woman unconscious and made off with jewelry and cash.
भीमपुरा-उधरन मार्ग पर मझौवा गांव में बदमाशों द्वारा दिन में हुई चोरी की सूचना पर पहुंचकर मामले
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में शुक्रवार सुबह बदमाश ने महिला को अचेत कर मंगलसूत्र समेत लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वहीं, इसी गांव के अमावे में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर आभूषण, मोबाइल, कपड़े और नकदी की चोरी की। मझौवा निवासी रघुवीर यादव का मकान भीमपुरा-उधरन मार्ग पर है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी रेनू यादव घर पर अकेली थीं। इसी दौरान मास्क लगाए एक बदमाश घर में घुस आए। रेनू के सामने आने पर आरोपी ने उनके चेहरे पर पाउडरनुमा पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह अचेत हो गईं। इसके बाद बदमाश उनके गले से मंगलसूत्र और अलमारी से सोने की चूड़ी, चेन तथा 4,500 रुपये नकदी लेकर भाग गए। रघुवीर की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, अमावे में मानिकचंद्र मौर्या के घर में चोरों ने चोरी की। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed