फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Miscreants damaged Ambedkar statue for the fifth time

Ballia News: शरारती तत्वों ने पांचवीं बार क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

Fri, 28 Nov 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Miscreants damaged Ambedkar statue for the fifth time
गडवार/ चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली अराजकतत्वों ने बुधवार की रात क्षतिग्रस्त कर दी।इसकी खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष जुट गए और हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम रसड़ा रवि कुमार, सीओ सीटी उस्मान, थानाध्यक्ष हितेश कुमार व आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गडवार नगरा मार्ग के रामपुर असली गांव के सड़क के किनारे स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को पांचवीं बार अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की है। लोगों ने अराजकतत्वों पर तत्काल कार्रवाई करने व बाउंड्री वाॅल का निर्माण कराने व सीसी कैमरा लगाने सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौपा। प्रधान सुरेंद्र यादव, समाजसेवी करण सिंह, सोनू यादव, प्रमोद कुमार, राकेश निर्मल मौजूद रहे। एसडीएम रवि कुमार ने प्रधान से बात करके तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। सीओ उस्मान ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed