फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   miscreants arrested for attacking and shooting young man after entering house in ballia

दबंगों का दुस्साहस: घरवाले करते रहे गुहार, हमलावरों ने शख्स पर धारदार हथियार से किया वार; मारी गोली

Thu, 04 Jan 2024 06:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Jan 2024 06:11 PM IST
सार

मामला बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र का है। दबंगों ने घर में घुसकर गुमानी के डेरा निवासी देवी दयाल यादव पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद गोली मारी। गनीमत रही गोली उनके कंधे पर लगी। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
miscreants arrested for attacking and shooting young man after entering house in ballia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ ग्राम पंचायत के गुमानी के डेरा निवासी देवी दयाल यादव (30) पुत्र बिहारी यादव को घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली मारकर हत्या का प्रयास भी किया गया। गोली देवी दयाल के कंधे में लगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


घरवाले करते रहे गुहार, नहीं माने हमलावर
हमलावरों ने देवी दयाल के शरीर पर छह जगह धारदार हथियार से हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल देवी दयाल की पिटाई होते देख घरवाले चीखते रहे लेकिन, हमलावर उन पर वार करते रहे। घायल की पत्नी पुष्पा देवी घर ने घर की चहारदिवारी से किसी तरह कूदकर गांव में पहुंची और लोगों से बचाव के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन

 
पुष्पा की चीख सुनकर ग्रामीण उसके घर के तरफ दौड़े। तब तक सभी हमलावर भाग चुके थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल देवी दयाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बचाने में देवी दयाल का बड़ा भाई अजय यादव (40) भी घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

घटना की सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह, एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने घेराबंदी कर बदमाशों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मौके पर नहीं मिले। घायल देवी दयाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विजय यादव, नोमी यादव, व्यास यादव व राजकुमार यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास व धारदार हथियार से हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया। इस प्रकरण में विजय यादव, नोमी यादव व व्यास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजकुमार यादव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

क्षेत्राधिकारी मो. उस्मान ने बताया कि भूमि विवाद के चलते काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते घायल देवी दयाल के पट्टीदारों ने ही उसकी हत्या करने की नीयत से उस पर हमला बोला था। घायल की मां लालमुनी देवी पत्नी स्वर्गीय बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि आरोपी लूट के लिए घर में घुसे थे। घर के गहने नकदी आदि लूट ले गए हैं। प्रतिरोध करने पर बेटे की हत्या का प्रयास किया गया है। एहतियातन घायल के दरवाजे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed