फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Miracle: Purchasing center not open, middlemen filled warehouse

चमत्कार: क्रय केंद्र खुला नहीं, बिचौलियों ने भर दिया गोदाम

Mon, 04 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Miracle: Purchasing center not open, middlemen filled warehouse
बैरिया (बलिया)। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन काल में भी बलिया में बिचौलियों का चमत्कार जारी है। इसका नजारा सोमवार को एसडीएम अशोक चौधरी व सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह ने भी किया। मुखबिर की सूचना पर दोनों अभी शुरू नहीं हुए एक क्रय केंद्र पर पहुंचे तो वहां पहले से ही लगभग एक हजार कुंतल गेहूं का भंडार हो चुका था। ये किसका था, ये बताने वाला वहां कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि बीते 30 अप्रैल को इस क्रय केंद्र को खोलने का आदेश जारी हो चुका है, लेकिन अभी बाट-माप विभाग की एनओसी नहीं मिलने से शुरू नहीं हो सका है। अब ये शुरू भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन इसका गोदाम गेहूं से भर गया है।
विज्ञापन

ये क्रय केंद्र बैरिया तहसील क्षेत्र के गंगापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत साधन सहकारी समिति हनुमानगंज-मानगढ़ में गांधी चबूतरा के प्रांगण में बनाया गया है। यहां बने अंबेडकर सामुदायिक भवन में गेहूं अवैध रूप से रखा गया था। बोरियों पर सरकारी खाद रसद विभाग वर्ष 2019-20 लिखा था। 50 किलो गेहूं की क्षमता वाली प्लास्टिक व जुट की 1201 बोरियां तथा साधारण 96 बोरियों में रखा गेहूं बरामद हुआ है। इसी कैम्पस में स्थापित साधन सहकारी समिति लिमिटेड हनुमानगंज-मानगढ़ के दो कमरों का ताला तोड़ने पर कुल 638 बोरी गेंहू बरामद हुआ। इस छापेमारी में कुल 967.50 कुंटल गेहूं बरामद हुआ जिसकी कीमत 18 लाख 62 हजार 438 रुपये बताई जा रही है। एसडीएम ने बरामद गेहूं के कमरों को सील कर एमआई रानीगंज प्रदीप जायसवाल की सुपुर्दगी में दिया है। एमआई ने गंगापुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार यादव व साधन सहकारी समिति हनुमानगंज-मानगढ़ के अध्यक्ष सन्तोष यादव को सील गेंहू से भरे कमरों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

एसडीएम बैरिया अशोक चौधरी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि गंगापुर ग्राम पंचायत के हनुमानगंज-मानगढ़ साधन सहकारी समिति पर अवैध रूप से कालाबाजारी के लिये सैकड़ो कुंतल गेहूं रखा है। जब वे सीओ बैरिया व एमआई रानीगंज के साथ मौके पर पहुंचे तो साधन सहकारी समिति हनुमानगंज व उसी कैंपस में बने अम्बेडकर सामुदायिक भवन गंगापुर में ताला लटक रहा था। ताला तोड़वाया गया तो कमरे के भीतर सरकारी बोरियों में 50 किलो के पैकेट में भर कर गेंहू रखा मिला। उन्होंने साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष सन्तोष यादव से यह जानने का प्रयास किया कि गेहूं किसका है तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। वहां से निर्देश मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं मिली बांट-माप की एनओसी
बैरिया। साधन सहकारी समिति हनुमानगंज-मानगढ़ गेंहू क्रय केन्द्र को गेहूं खरीद की अनुमति बीते 30 अप्रैल को ही मिली है। एमआई प्रदीप जायसवाल ने बताया कि गेंहू क्रय केन्द्र के संचालन का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। गेंहू क्रय केन्द्र को बांट-माप विभाग की एनओसी अभी नहीं मिली है। ऐसे में ये गेहूं अवैध रूप से रखा प्रतीत होता है, जो बिचौलियों का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed