फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister Omprakash Rajbhar said in Ballia we do not join NDA we will contest elections alone in Bihar

Politics: एनडीए में शामिल नहीं किया तो बिहार में अकेले लड़ेंगे चुनाव, बलिया में बोले मंत्री ओमप्रकाश राजभर

Sat, 02 Aug 2025 06:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 02 Aug 2025 06:14 PM IST
सार

Ballia Latest News: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी का किसी भी दल से गठबंधन नहीं रहेगा। अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Minister Omprakash Rajbhar said in Ballia we do not join NDA we will contest elections alone in Bihar
बलिया में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार में हम चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं। अगर हमारे दल को एनडीए में शामिल नहीं किया जाता है तो बिहार की 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी का किसी भी दल से गठबंधन नहीं रहेगा। अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


क्षेत्र के मीरनगंज स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पूर्वांचल प्रदेश की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती के साथ सरकार एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया गया। इसमें मुख्य अतिथि पार्टी के मुखिया एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी एवं सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की शक्ति संगठन में होती है। हमें सर्व-समाज के लोगों को सुभासपा से जोड़ना है। संगठन को और मजबूत करना है। सरकार एवं सरकार के अधिकारियों का सहयोग करें। आम जनता के सही कार्यों को कराएं। राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल एवं एमएलसी बिच्छेलाल राजभर ने की। शिवेन्द्र बहादुर सिंह, शक्ति सिंह, सुनील सिंह, फागू सिंह, रुद्रप्रताप सिंह आदि रहे। संचालन सालिक यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed