फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister of State knows the condition of flood victims

राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना

Thu, 10 Oct 2019 05:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Minister of State knows the condition of flood victims
बांसडीहरोड। राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने क्षेत्र के सोनपुर कला, भीखपुर, परसपुर, सलेमपुर, दुबौली, बजहां, रोहुआ, बलीपुर आदि गांवों में जाकर बाढ़ पीडि़तों एवं बारिश से तबाह लोगों का हाल जाना। कहा कि गांव में पीडि़तों को हर संभव सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान पीडि़त महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार लखनऊ से राहत सामग्री पैक कर सीधे बाढ़ पीडि़तों में वितरित किया जा रहा है। कहा कि प्रत्येक तहसील से रिपोर्ट जिलाधिकारी द्वारा मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। कहा कि शीघ्र ही बलिया को आपदा ग्रस्त जनपद घोषित कराया जाएगा। कहा कि जनपद में अधिकांश इलाका बाढ़ व बारिश की चपेट में है।
विज्ञापन

कहा कि किसानों की हुई फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। लगान पर खेती करने वालों को भी फसल नुकसान का भरपाई होगा। कहा कि कटहल नाला की साफ-सफाई के साथ अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा पहल की जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री ने सीधे बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री भेजवा रहे हैं। अगर कोई अधिकारी लापरवाही करता है तो शासन को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह, अंकित चौबे, राज नारायण पांडेय,संतोष दुबे, राहुल मिश्रा, विश्वनाथ पाण्डेय, सुरेन्द्र पांडेय, कृष्ण कांत वर्मा, हंस बहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed