फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister listened to problems by visiting Kurthia and Serwa villages

मंत्री ने कुर्थिया व सेरवा गांव में भ्रमण कर सुनी समस्याएं

Sat, 04 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Minister listened to problems by visiting Kurthia and Serwa villages
रतसर के पंचायत भवन पर जन चौपाल को संबोधित करते राज्य मन्त्री, स्वतन्त्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी। - फोटो : BALLIA
सुखपुरा। खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को समस्याएं दूर करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

कुर्थिया और सेरवां गांव के सफाईकर्मी को निलंबित करने का निर्देश भी खंड विकास अधिकारी गड़वार को दिया। शनिवार की सुबह सात बजे मंत्री उपेंद्र तिवारी का काफिला गड़वार ब्लॉक के कुर्थिया गांव में पहुंचा। यहां मंत्री ने घर-घर जाकर मंत्री ने समस्याएं सुनी और साथ में चल रहे बीडीओ, पूर्ति निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा अवर अभियंता विद्युत से लोगों की समस्या को तुरंत निराकरण करने का निर्देश दिया। इसके बाद मंत्री ने सेरवां गांव में शिकायतें सुनीं। लोगों का कहना था कि 83 डिस्मील की इस गड़ही को चारों तरफ से लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस पर मंत्री ने राजस्व निरीक्षक व प्रभारी निरीक्षक से पैमाईश करवाने की बात कही। राजस्व निरीक्षक ने बुधवार को पैमाईश की बात कही। मंत्री ने ग्राम पंचायत अधिकारी को गड़ही के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजने का निर्देश भी दिया। इन दोनों गांवों में सफाईकर्मी की लोगों ने शिकायत किया तो मंत्री ने बीडीओ से कहा कि दोनों गांवों के सफाईकर्मियों को निलंबित करें। इसके बाद मंत्री ने कचबचीया, पिपरा, पचखोरा आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों की समस्या सुन उसके निराकरण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बृजनाथ सिंह, टुनटुन उपाध्याय, विजय वर्मा, प्रमोद सिंह, देवेंद्र गिरि, मनीष सिंह, सुनिल सिंह, राजेश सिंह, मदन राजभर, बसंत सिंह, मनोज सिंह, नीतीश, दीपक, नन्दलाल सिंह, उपेंद्र पांडेय, पिंटू पाठक, बालेंदु रजक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed