फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister in charge of virtual release of e-book

ई-बुक का वर्चुअल विमोचन प्रभारी मंत्री ने किया

Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge of virtual release of e-book
बलिया। भारतीय जनता पार्टी बलिया द्वारा लॉक डाउन के दौरान की गई जनसेवा पर आधारित सेवा ही संगठन है ई- बुक का प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने वर्चुअल विमोचन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निलम सोनकर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। श्री साहू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के बीच लाखों पैकेट भोजन और राशन सामग्री तथा फेसकवर, सैनिटाइजर वितरित किए गए। पीएम केयर्स फंड में करीब बीस लाख रुपये जमा कराया गया। सेवा ही संगठन है ई बुक का विमोचन करते हुए प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलिया या उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत में इस महामारी के दौरान परेशान, दुखी, गरीब, मजदूर, किसान जरूरतमंदों की सेवा कर एक अतुलनीय मिसाल कायम की है। विपक्ष जहां एक ओर राजनीति करती नजर आई वहीं ई बुक भविष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं देश दुनिया के लिए प्रेरणा के रूप में काम करेगी। भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता के लिए ही नहीं बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत को अमल करते हुए अंतिम छोर पर बैठे वंचित, शोषित व्यक्तियों तक उनकी जरूरतों को पूरा करने में लगे रहने का कार्य करती रहेगी। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष निलम सोनकर ने आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। इस दौरान 70 दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। 70 कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड/ प्लाज्मा दान किया जाएगा। 70 अनुसूचित बस्तियों एवं अस्पतालों में फल वितरित किए जाएंगे। 70 जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 70 जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे तथा 70 जगहों पर कोविड -19 से संबंधित स्लाइड्स चलाए जाएंगे। इसके साथ ही साथ 25 सितंबर को बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल जयंती एवं 26 से 28 सितम्बर के मध्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित व्याख्यानशाला आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं पर आधारित वेबिनार आयोजित होंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, विधायक संजय यादव, विजय बहादुर सिंह, आलोक शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, संजीव डम्पू, कृष्णा पाण्डेय, अरुण सिंह बन्टू, दिलीप गुप्ता, संतोष सिंह,सतवीर सिंह, अशोक यादव, रणजीत कुशवाहा, आरके दुबे, जयप्रकाश जायसवाल, नारद सिंह, पीयूष चौबे,अंकुर उपाध्याय, सुनील गुप्ता, पंकज सिंह, प्रमोद सिंह, नितेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed