{"_id":"5f4be4ee8ebc3e3cef53fac0","slug":"minister-arrives-at-raghavendra-murder-case-ballia-news-vns5443669148","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघवेंद्र हत्याकांड के आरोपी के घर पहुंचे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघवेंद्र हत्याकांड के आरोपी के घर पहुंचे मंत्री
विज्ञापन
रेवती। गायघाट के राघवेंद्र सिंह हत्याकांड मामले के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह के आवास पर पहुंच कर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने मौके से ही डीआईजी आजमगढ़ को फोन कर कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच जनपद के बाहर मऊ अथवा आजमगढ़ की पुलिस से कराई जाय। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि संभावना है कि आगामी प्रधानी चुनाव के दृष्टिगत टारगेट करके कार्रवाई की गई हो, जिससे इस हत्याकांड के खुलासे पर प्रश्न चिन्ह उठ रहा है।
अचानक अपने यहां मंत्री के पहुंचने की सूचना के बाद मंत्री के बीच पहुंची प्रधान गायघाट मीनू सिंह विलखती हुई कहने लगीं कि मेरे पति बिल्कुल निर्दोष हैं। आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के परिजनों ने अपनी बातों को विस्तार से बताया। कहा कि पुलिस बारीकी से जांच नहीं कर रही है। उधर, आरोपी विजय प्रताप सिंह की पुत्री रचना सिंह ने मंत्री को बताया कि जिस दिन राघवेंद्र घर से गायब हुआ था, उस दिन मृतक के परिजनों ने डायल 112 पुलिस को गायब करने वाले व्यक्ति का नाम बताया था लेकिन अगले दिन शव मिलने के बाद मेरे पिता सहित पांच के विरुद्ध तहरीर मृतक के पिता ने दिया। मेरे पिता को पूछताछ के लिए पुलिस उसी रात थाने ले गयी और उन्हें आरोपी बना दिया गया। रचना ने स्पष्ट कहा कि इस घटना का तार रेवती में बाइक लूट काण्ड से जुड़ा है। जिसमें राघवेंद्र के नाम की चर्चा थी। बाइक लूट के मामले में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। बाद में पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया था। मंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया मामले की शीघ्र ही निष्पक्ष जांच होगी। मंत्री के साथ भाजपा नेत्री केतकी सिंह के अलावा कई कार्यकर्ता रहे।