फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister Anil Rajbhar target sbsp chief Omprakash Rajbhar and bsp head Mayawati in ballia said they neither know earth nor sky

ओमप्रकाश राजभर और मायावती पर बरसे मंत्री अनिल राजभर, बोले- उन्हें न धरती का पता है न आसमान का

Mon, 19 Jul 2021 01:01 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jul 2021 01:01 AM IST
सार

मंत्री अनिल राजभर  ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसते हुए कहा किबंद कमरे में एसी में बैठकर ट्विटर और सोशल मीडिया पर राजनीति करती हैं। ऐसे नेता अपनी राजनीति बचाने के लिए अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Minister Anil Rajbhar target sbsp chief  Omprakash Rajbhar and bsp head Mayawati in ballia said they neither know earth nor sky
बलिया के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बलिया पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलिया के प्रभारी मंत्री ने कहा कि  ओमप्रकाश राजभर झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। सस्ती लोकप्रियता के लिए अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।

विज्ञापन


अभी कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम से गठबंधन की बात कर रहे थे। बाद में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने ट्वीट कर इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि झूठा प्रचार करके सस्ती लोकप्रियता हासिल की जा रही है।  सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवैसी की दोस्ती पर अनिल राजभर ने तंज कसा और इसे ओपी राजभर का राजनीतिक स्वार्थ करार दिया।  
विज्ञापन


वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें न धरती का पता है न आसमान का। न जनता की समस्याओं पर कभी संघर्ष किया और न किसानों की बात करती हैं। बंद कमरे में एसी में बैठकर ट्विटर और सोशल मीडिया पर राजनीति करती हैं। ये ऐसे नेता अपनी राजनीति बचाने के लिए अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर कहा कि भाजपा की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये माफ करती है। वहीं जब सपा की सरकार बनती है तो वो आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेने का फैसला करते हैं। यही भाजपा और सपा में यह सबसे बड़ा फर्क है।

प्रभारी मंत्री के साथ बैठक में छलका कार्यकर्ताओं का दर्द

 प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के सामने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द छलक उठा। बैरिया ब्लॉक में मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों, अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। जनप्रतिनिधियों पर भी मान-सम्मान व हितों की अनदेखी का आरोप जड़ा। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने पंचायत का पिछला कार्यकाल समाप्त होने पर नियुक्त प्रशासकों द्वारा मुरलीछपरा व बैरिया विकासखंड के गांवों में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों का घोटाला करने की शिकायत की। जांच एसआईटी से कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed