फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minimum support price for crops to be fixed on the basis of packaged foods: Ramgovind

पैक खाद्य पदार्थों के आधार पर तय हो फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य: रामगोविंद

Fri, 25 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Minimum support price for crops to be fixed on the basis of packaged foods: Ramgovind
बलिया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि गेहूं, धान, दलहन, तिलहन और आलू के न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण बाजार में बिक रहे पैक खाद्य पदार्थों के आधार पर तय किया जाए। सरकारें यह सुनिश्चित करें कि बाजार और खेत मूल्य में अंतर किसी भी हाल में दस फीसदी से अधिक का नहीं हो। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मनियर ब्लाक के बड़ागांव में समाजवादी पार्टी के किसान घेरा चौपाल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी सामान जब किसान पैदा करता है तो उसका बाजार मूल्य लागत से भी कम पर आ जाता है। वही सामान जब अंबानी-अडानी या इनके जैसे बड़े व्यापारियों के हाथ में होता है तो उसका मूल्य आसमान छूने लगता है। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को सरकार से निकालने की मांग करते हुए कहा है कि भारत सरकार इन तीनों विवादस्पद कृषि कानूनों को वापस लेकर सत्याग्रह कर रहे किसान संगठनों से अविलंब बातचीत करें।
विज्ञापन

बलिया नगर विधान सभा के छाता, सेमरी, मुबारकपुर,चंदवक आदि गांवों में समाजवादी किसान घेरा चौपाल कार्यक्रम के तहत किसान चौपाल का आयोजन सपा के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी बबलू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसानों का शोषण चरम पर पहुंच चुका है। जिस सरकार में अन्नदाताओं का शोषण शुरू हो जाए, इससे बड़ा दुर्भाग्य उस देश का कुछ नहीं हो सकता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से शैलेश यादव जिला पंचायत सदस्य, रमाशंकर पांडे, मिंटू पांडे, हरेंद्र यादव, चंदन ओझा, वशिष्ठ राय, श्रीकांत गिरी मुन्ना, अमित राय, गुड्डू यादव ,छोटू उपाध्याय आदि मौजूद रहे। सपा के कद्दावर नेता व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को सपाइयों ने नगर विधान विधान सभा के टघरौली में समाजवादी घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व चेयरमैन ने नए कृषि कानून की खामियां गिनाईं और कहा मोदी सरकार के राज में अब किसानों पर पूंजीपति राज करेंगे। इस अवसर पर महावीर चौधरी, मु. परवेज रौशन, राजेश गोंड, रामेश्वर पासवान, भोला गोंड, मंटू गुप्ता, रामराज चौधरी, मुखिया जी, बरमेश्वर प्रधान, राजकुमार वर्मा, स्वामीनाथ, हरेंद्र यादव आदि रहे। किसान घेरा चौपाल कार्यक्रम पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में शिवपुर दियर नंबरी में किया गया। इस अवसर पर जमाल आलम, प्रेम शंकर चतुर्वेदी, भीम चौधरी, बलराम यादव, हरेंद्र गोंड, संजय यादव, विपुल चौबे, कृष्णा यादव, रामकुमार यादव मुलायम खान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बांका पांडेय और संचालन शंभु तिवारी ने किया। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने ग्रामसभा हलपुर में घेरा चौपाल लगाकर नए कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे बताया। इस अवसर पर रामविलास वर्मा, सुरेश यादव, स्वतंत्र प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, राजेश गोंड, अभय नारायण यादव, विक्रम यादव, सतीश वर्मा, मझिल चौहान, अरविंद वर्मा, चंद्रेश्वर गोंड, पशुराम वर्मा, अलगू शर्मा, अमरनाथ चौहान, फागु राजभर, राम नरेश राजभर, राजा राम सहानी, लाल साहब पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed