फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mini stadium will be built in every villages to enhance rural talent

ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिए हर गांवों में बनेगा मिनी स्टेडियम

Sat, 22 Feb 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mini stadium will be built in every villages to enhance rural talent
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराते राज? - फोटो : BALLIA
बलिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से तत्वावधान में नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित ग्रामीण खेलकूद बालक एवं बालिका प्रतियोगिता शनिवार को हुई। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सूबे के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्टेडियम में आए अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। कहा कि खेल विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर खेल के विकास की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य रूप से एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. कबड्डी बालिका वर्ग में सोहांव ब्लॉक की टीम प्रथम एवं रसड़ा ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त की। जबकि कबड्डी बालक वर्ग में सोहांव ब्लॉक की टीम प्रथम एवं सीयर ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वालीबॉल में सोहांव ब्लॉक प्रथम, वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कुश्ती में 62 किलोग्राम भार वर्ग में सुरभि सिंह प्रथम स्थान, शिवांगी पाठक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह जिलाधिकारी बलिया श्रीहरि प्रताप शाही के कर कमलों द्वारा कराया गया। इस मौके पर राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गांवों में जिसके पास जितनी ग्राम सभा की जमीन है उसपर सर्वे कराकर स्टेडियम बनवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी और युवा कल्ण अधिकारी को पहल करने के लिए कहा। कहाकि अपने वादे के मुताबिक हम लोगों ने ओपेन जिम का काम शुरु करा दिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कल्याण अधिकारी महेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिय नंदा मौजूद रहे। निर्णायकों भूमिका में पवन राय, विनय राय, चंदन राय, संजय यादव, मारुति नंदन राय, नैनी आदि का योगदान सराहनीय रहा. इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन संचालन नीरज राय ने किया।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी को किया सम्मानित
बलिया। नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खेल में आगे निकल चुकी एक महिला खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेलमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मेरी जहां भी जरुरत पड़े नि:संकोच बता देना। उन्होंने अपने निजी सलाहकार को भी बालिका खिलाड़ी का नंबर अंकित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed