{"_id":"622797f60b658143fb09b318","slug":"middle-aged-molested-10-year-old-girl-ballia-news-vns6423087104","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वर्षीय बालिका से अधेड़ ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 वर्षीय बालिका से अधेड़ ने की छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 10 वर्षीय बालिका के साथ अधेड़ द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के पिता ने अपनी बेटी के साथ छेड़खानी किए जाने एवं उलाहना देने पर आरोपित व्यक्ति सहित उसके तीन पुत्रों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के अधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी बेटी एक दुकान पर सामान लेने गई थी, जहां 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने छेड़खानी की। जिसकी सूचना आकर मेरी बेटी ने अपने भाई को दी। जब मेरा बेटा उलाहना देने उसके घर गया तो आरोपी गोवर्धन राजभर पुत्र स्वर्गीय कविलास राजभर एवं उसके पुत्र शिवजी राजभर, हरेंद्र राजभर, गुड्डू राजभर, पुत्र गण गोवर्धन राजभर मेरे बेटे को मारने लगे। पुलिस ने आरोपी गोवर्धन राजभर पुत्र स्वर्गीय कविलास राजभर निवासी मुड़ियारी थाना मनियर जनपद बलिया के विरुद्ध 354 ,323, 7/ 8 पास्को एक्ट सहित उसके पुत्रों हरेंद्र राजभर, शिवजी राजभर ,गुड्डू राजभर के विरुद्ध मारपीट की मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गोवर्धन राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित बालिका का भी मेडिकल मुआयना करने के लिए भेजा गया है।