{"_id":"6a15e6b5c2b94f6f4a00f039","slug":"middle-aged-mans-tongue-severed-late-at-night-police-investigating-ballia-news-c-190-1-bal1001-164863-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: देर रात अधेड़ की कटी जीभ, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: देर रात अधेड़ की कटी जीभ, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव में सोमवार की रात लगभग 1 बजे 55 वर्षीय घनश्याम चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में जीभ कट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस पूरे मामले में रहस्य तब और गहरा गया जब जिला अस्पताल में इलाज के बाद घनश्याम को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मनियर थाने लाया गया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पुनः मेडिकल परीक्षण के लिए और फिर वहां से जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद से पीड़ित घनश्याम घर वापस नहीं लौटे हैं। उनके घर पर ताला लटका मिला है और गंभीर घटना पर परिजन और ग्रामीण पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।
घटना के वक्त घर में घनश्याम के साथ केवल उनकी पुत्रवधू मौजूद थी। उनके दोनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जिसके कारण घटना के समय अन्य परिजनों की अनुपस्थिति की बात सामने आई है। ग्रामीणों में दबी जुबान चर्चा है कि घनश्याम का उनके भाई के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था, हालांकि इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हर एंगल से इस घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
पीड़ित की पुत्रवधू की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट आने और ग्रामीणों व परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की असली सच्चाई सामने आ सकेगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी, मनियर