फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Middle-aged killed by beating, case filed against two, arrested

मारपीट कर अधेड़ की ली जान, दो पर केस दर्ज, गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2022 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged killed by beating, case filed against two, arrested
उभांव थाना क्षेत्र के सिसयंड कला ग्राम में बुधवार की रात एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र शिवा की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र शिवा ने बताया कि रात को कुछ लोग मेरे घर पहुंचे और बताया कि गांव के प्राइमरी स्कूल के पास तुम्हारे पिता राजकुमार सिंह (42) पुत्र कमला सिंह जमीन पर गिरे हैं। उन लोगों ने मुझे वहां चलने के लिए कहा। इसी दौरान उन्हें यह बताया गया कि इन लोगों ने ही तुम्हारे पिता के साथ मारपीट की है और तुम्हें भी वहां ले जाकर मारने की फिराक में हैं। यह जानकारी मिलते ही शिवा ने वहां जाने से इन्कार कर दिया। बाद में शिवा अपनी बुआ व अन्य परिजनों के साथ प्राइमरी स्कूल पहुंचा और वहां गंभीर रूप से घायल अपने पिता को लेकर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने राजकुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई तथा शव का निरीक्षण करने के बाद परिजनों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed