{"_id":"5766f0234f1c1b906511b7dc","slug":"mgnrega-wage-earners-receive-payment-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजूदरी भुगतान न मिलने से मनरेगा मजदूर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजूदरी भुगतान न मिलने से मनरेगा मजदूर परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 18 हजार कर्मचारियों को इस बार बढ़ा वेतन मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड बेलहरी के जूनियर हाईस्कूल हल्दी के प्रांगण में रविवार को प्रधान संघ बेलहरी की बैठक अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान जल्द न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान प्रधानों ने थानाध्यक्ष हल्दी के कार्यप्रणाली पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की
जूनियर हाईस्कूल हल्दी के प्रांगण में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में उनसे जुड़ी समस्याओं पर विचार किया गया। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों के भुगतान न होने से जाॅब कार्डधारक भुखमरी के कगार पर हैं। मजदूरों की समस्याओं व आक्रोश को देखते हुए प्रधानों ने यह निर्णय लिया कि अगर एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो मजदूरों की समस्या को लेकर आंदोलन किया जायेगा।
इसके दौरान थानाध्यक्ष हल्दी के कार्यप्रणाली पर भी प्रधानों गहरी नाराजगी व्यक्त की । प्रधान संघ बेलहरी के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि थानाध्यक्ष से मिलकर वार्ता की जायेगी। कहा कि हम जनप्रतिनिधियों के प्रति थानाध्यक्ष आम जनता की तरह बर्ताव करते हैं, अगर वे अपनी रवैया में बदलाव नहीं किए तो उन्हें बरदाश्त नहीं किया जाएगा। यह शिकायत ऊपर तक की जायेगी।
विज्ञापन
राजपुर एकौना ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने कृपाल ब्रम्ह बाबा स्थान पर नदी किनारे काशीदास बाबा की पूजा की चर्चा की। पचरूखिया के ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने नमामि गंगे योजना के तहत उनके गांव में शौचालय निर्माण न होने की बात की।
बैठक का संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। वक्ताओं में मुख्य रूप से विनोद उपाध्याय, शिवाजी यादव, अशोक पाण्डेय, अनरुद्ध कुमार तिवारी, उदय यादव, कमलेश यादव, त्रिवेणी सिंह राजदेव राम, राजेश कुमार सिंह भुनेश्वर राय, परमेश्वर यादव आदि रहे।