फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Message given from the human chain of dedication to the nation

71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बना मानव श्रृंखला

Sat, 25 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Message given from the human chain of dedication to the nation
मानव श्रृंखला के दौरान उपस्थित लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को तिरंगा समर्थन फाउंडेशन की ओर से नगर के शहीद चौक से रेलवे स्टेशन रोड तक मानव शृंखला बनाकर शहीदों को नमन किया गया। इसमें शामिल विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं समेत 11000 लोगों ने राष्ट्र गान किया और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक चिंटू सेवक देश भक्ति गीत सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

तिरंगा समर्थन फाउंडेशन की ओर से लगातार मांग के बाद शहीदों व सेनानियों के सम्मान में रेलवे स्टेशन पर 110 फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहर रहा है। फाउंडेशन के प्रबंधक रिपुंजय रमण पाठक उर्फ रानू पाठक के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर के शहीद चौक से रेलवे स्टेशन तक मानव शृंखला बनाकर शहीदों व सेनानियों को नमन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रिपुंजय रमण पाठक ने बताया कि बलिया ऐतिहासिक धरती है और यहां इतिहास बनते रहते हैं। उसी कड़ी में मानव शृंखला का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, आम नागरिक, चिकित्सक, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अनेकों संगठनों ने हिस्सा लिया। अंत में सेनानी, शहीदों के परिजनों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मानव श्रृंखला में राधाकृष्ण एकेडमी, सेंट जेवियर्स सिटी ब्रांच, सेंट थामस हॉस्पिटल रोड, महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर काजीपुरा, प्राथमिक विद्यालय सहित आइकन कामर्स क्लासेज, जीनियस कोचिंग सेंटर की छात्र छात्राओं के साथ ही रामकुमार मुन्ना, दीपक पांडेय, रोशन सिंह, नीतीश सिंह, टिंकू चौबे, पंकज पांडेय, लक्ष्मी पंडित, संतोष वर्मा, जयश मिश्रा, गौरव तिवारी, ऋषि विवेक, मोहित जायसवाल, आकाश जायसवाल, विकास विक्की, कृष्णा वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालक चंदन पांडेय व अध्यक्षता अनीता मिश्रा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान करने की दिलाई शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मानव श्रृंखला में उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक सुभाष गुप्ता ने दिलाई गई। इस दौरान लोगों ने आगामी चुनावों में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ ली। मानव शृंखला में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed