फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mercury rolled again, cold increased, cold people

फिर बदला मौसम, लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Sun, 05 Jan 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled again, cold increased, cold people
बैरिया के चांददीयर में महिलाओं को शाल ओढ़ाते विधायक सुरेन्द्र सिंह। - फोटो : BALLIA
बलिया। दो दिनों तक हुई धूप के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली थी लेकिन रविवार को फिर मौसम ने करवट ली और पारा लुढ़क गया। रविवार को सुबह से ही बदली रही और पछुआ हवा चलने से ठंड में इजाफा हो गया। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। एक तरफ जह ठंड से गरीब और राहगीर परेशान हैं वहीं सरकारी तौर पर अलाव की व्यवस्था और कंबल वितरण का महज कोरम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्द हवाओं के साथ फिर बढ़ी ठंड से जन जीवन प्रभावित हो गया है। रविवार को मौसम ने सुबह से बदली छाई रही और सर्द हवाएं चलीं। ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और घरों से निकला भी मुश्किल रहा। उधर, पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों तक सरकारी अलाव नहीं दिखा और न आज तक अधिकांश इलाकों में कंबल ही बंट सका है। उधर, समाजसेवियों व विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह कंबल वितरण किया गया। ठंड के बावजूद शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही जिला व महिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी न सरकारी अलाव जल रहे हैं और न ही गरीबों को कंबल ही बांटे जा रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों तक दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी। लोगोें को उम्मीद थी कि अब मौसम ठीक हो जाएगा लेकिन लौटी ठंड ने लोगों को फिर बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं ने बांटे कंबल
बलिया। ठंड को देखते हुए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और समाजसेवियोें ने रविवार को जगह-जगह कंबल का वितरण किया। मनियर में मां सेवा समिति चोरकैण्ड के सदस्यों ने 111 निराश्रित महिलाओं में कंबल बांटे। इस दौरान संयोजक शिक्षक प्रमोद कुमार यादव, सूर्यनाथ यादव, भूतपूर्व सैनिक जहीर अहमद मनोहर प्रसाद आदि रहे। रतसर: नूरपुर गांव में इस्लामिया कमेटी की ओर से 51 जरूरतमंदों में कंबल बांटे गए। इस दौरान अध्यक्ष जमालुद्दीन, परवेज आलम, राजेश कुमार, सुनील राम, संतोष पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीहरोड : समाजसेवी चंद्रशेखर तिवारी एडवोकेट ने बलीपुर में चंदवक, रामपुर बोहा, बिंद के छपरा, अकबरपुर, पटखौली, सराक, बलीपुर, पचफेडवा, भुइली, उधोदवनी, तिवारी बरहटा आदि गांवों के गरीबों में 600 कंबल बांटे। इस मौके पर राजकुमार मिश्र, त्रिवेणी पांडेय, केदार, हरेराम पांडेय, अशोक पाठक आदि रहे। जयप्रकाशनगर: क्षेत्र के चांददीयर पंचायत स्थित लोकधाम गांव निवासी इंदु सिंह पत्नी जयप्रकाश सिंह मुटुर ने अपने श्वसुर बच्चा सिंह की पुण्यतिथि पर अपने पंचायत के 1500 गरीब महिलाओं में कंबल वितरित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। इस मौके पर इंटक के विनोद सिंह, नन्दजी सिंह, विजय बहादुर सिंह, मंटू बिंद, बिजेंद्र यादव, अमर नाथ यादव, हृदयानन्द सिंह, चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed