फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted to withdraw fee hike

Ballia News: फीस वृद्धि वापस लेने के लिए सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 Aug 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to withdraw fee hike
मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के पदा​धिकारी और सदस्य।  - फोटो : samvad
बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में जनपद के तीनों महाविद्यालयों के छात्र/छात्रनेताओं ने टीडी कॉलेज चौराहे से जुलूस निकाला। वे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को साैंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में छात्रसंघ बहाली, छात्रवृत्ति, फीसवृद्धि तथा अनुसूचित जाति के छात्रों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य मांगे शामिल रहीं। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि महाविद्यालयों में प्रवेश के समय ही 1500 रुपये वसूल लिए जा रहे है, जो अन्याय है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से 500 तक की फीस की बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। समर्थ पोर्टल के नाम पर छात्रों का मानसिक एवं आर्थिक शोषण बंद किया जाए। इसके कारण छात्रों को परेशानी हो रही है। कई तरह की समस्याओं का विद्यार्थियों को सामना करना पड़ रहा है। समाधान कहीं पर भी नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोंड छात्रों का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। चेताया कि यदि हम लोगों को तत्काल पूरा नहीं किया जाता है तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर नितेश सिंह, मिथिलेश मोती, प्रमोद यादव, आदित्य योगी, राहुल मिश्र, अरविंद गोंडवाना, मनोज शाह, सुरेश शाह, रितेश पांडेय, अभिषेक वर्मा, दुर्गेश समेत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed