फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted to the SP demanding action against the accused MP.

Ballia News: आरोपी सांसद के खिलाफ एसपी को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग

Thu, 09 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the SP demanding action against the accused MP.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​खिलेश यादव पर भाजपा सांसद द्वारा किए गए टिप्पणी के विरोध में एसपी को
बलिया। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर सपाजन ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को सपा के जिलाध्यक्ष एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव एवं युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपते हुए डॉ. निशिकांत दुबे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध झूठी, भ्रामक एवं मानहानिकारक टिप्पणियां करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में जमाल आलम, रविंद्र नाथ यादव, धनजी यादव, प्रमोद यादव, दिग्विजय यादव, मिंटू खान,अकबर अली उर्फ रंजन,आकाश गिरि आदि रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------------------------------------...
सांसद निशिकांत दुबे पर भाजपा तत्काल कार्रवाई करे : समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील पांडेय कान्हजी ने भाजपा से सांसद निशिकांत दुबे के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देश राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी, पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से जूझ रहा है। भाजपा इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भड़काऊ बयान दिलवा रही है। कान्हजी ने कहा कि अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा असहज है। इसी कारण उनके विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणियां कराई जा रही हैं, जो निंदनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed