फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted to get rid of water logging and repair of roads

जलजमाव से निजात और सड़कों की मरम्मत को सौंपा ज्ञापन

Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to get rid of water logging and repair of roads
बलिया। नगर क्षेत्र व्याप्त समस्याओं और उनके निराकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को नगरवासियों ने अधिवक्ता और आरटीआई कार्यकर्ता मनोज राय हंस के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें नगर क्षेत्र के एनएच-31 पर जगह-जगह जलभराव होने के कारण गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जल भराव की समस्या से मुक्ति दिलाने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। इसके अलावा, ज्ञापन में नगर के काजीपुरा, आवास विकास कालोनी, जेल के आसपास की कालोनियां, सरकारी भवनों तथा केंद्रीय विद्यालय जीरा बस्ती और अन्य सरकारी विद्यालय परिसर में हुए जलभराव से मच्छर जनित बीमारियां डेंगू, मलेरिया, फैलेरिया आदि फैलने के मद्देनजर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बृजकिशोर श्रीवास्तव, प्रेमानंद राय, अशोक कुमार राय, सुनील कुमार पांडेय, सोनू प्रसाद गुप्ता, शैलेश ठाकुर, महेश तिवारी, राजन, गोरखा नाथ वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed