{"_id":"5d13a4958ebc3e3c8d23c985","slug":"memorandum-ballia-news-vns469653337","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग संचालकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर के कोचिंग संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल बुुधवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से मिला। इस दौरान कोचिंग संचालकों ने मांग की कि अग्निशमन मानकों के नाम गठित टीम उन्हें बेवजह परेशान न करे। कहा कि कोचिंग संचालक सीमित संसाधनों के बावजूद मानकों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी प्रकार की कमी है तो उन्हें परेशान नहीं किया जाए।
कोचिंग संचालक सनक पांडेय ने कहा कि हम कोचिंग संचालक अग्निशमन मानकों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिर भी कुछ कमियां रह गई हैं तो उनके उनपर कार्रवाई न किया जाए। उन्हें समय दिया जाय। अगर अधिक शक्ति बरती गई तो कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएंगी जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का नुकसान हो जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इससे सैकड़ों शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। कोचिंग संचालकों के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोचिंग संचालक संस्थाओं में अग्निशमन, सीसीटीवी लगवाने के साथ छात्रों का समुचित ख्याल रखें। इस मौके पर आरपी सिंह, आनंद श्रीवास्तव, शशिमौलि मिश्रा, परिहार, केके सिंह, प्रताप, विनय, राघव, राजीव, संजय, मेराज, डीबी सर, राकेश गुप्त, अनिल गुप्ता, डीबी सर, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।