फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Members of Garib Samaj Party staged a sit-in regarding eight point demands, handed over the demand letter

बलिया: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर गरीब समाज पार्टी के सदस्यों ने दिया धरना, सौंपा मांग पत्र

Tue, 14 Feb 2023 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Members of Garib Samaj Party staged a sit-in regarding eight point demands, handed over the demand letter
सदर तहसील परिसर में आठ सूत्री मांगों को लेकर आयोजित धरने को संबोधित करते गरीब समाज पार्टी के राष् - फोटो : BALLIA
बलिया। डोम, मुसहर, नट, धरिकार, गरीब समाज पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आठ सूत्री मांग को लेकर सदर तहसील परिसर में मंगलवार को धरना दिया। इस दौरान गरीब समाज के पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सदर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र में उल्लेख किया है कि डोम, मुसहर, नट, धरिकार, बांसफोर जाति को जमीन का पट्टा दिया जाए, क्योंकि हम गरीब समाज के लोग है। आजादी के 75 साल बाद भी हम लोग दर-दर की ठोकर खा रहे है। डोम, मुसहर, नट, धरिकार तथा बांसफोर जाति को आवास दिया जाए। इन लोगों के पास आवास न होने के चलते सड़क के किनारे झोपड़ी डालकर अपना जीवन निर्वहन करते हैं। डोम, मुसहर, नट, धरिकार, बांसफोर जाति को राशन कार्ड दिया जाए। इन जाति के पास कोई भूमि नहीं है। मांग की कि इन जातियों को पानी के लिए सरकारी हैंडपंप दिया जाए। बिजली का बिल 50 प्रतिशत किया जाए। सरकार से मांग की कि सड़क के किनारे बांस का बागवान लगाया जाए। जिस तरह वन विभाग के लोग पेड़ लगाते है जो सरकार के कोष में पैसा जाता है उसी प्रकार हम भी पैसा देकर बांस खरीदेंगे और अपनी जीविका चलाएंगे। हमारे बच्चों के लिए शिक्षा का सचल प्रबंध किया जाए और पांच हजार प्रोत्साहन के रुप दिया जाए। कहा कि हमारे पास आय का कोई स्रोत नहीं है। दवा के अभाव में हमारी जान जा रही है। इसलिए हमारे जाति के लोगों आयुष्मान कार्ड बनाया जाए ताकि हमें पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज करा सकें। इस मौके पर अवधेश बागी, पन्नालाल, प्रमोद भाष्कर, बब्लू बांसफोर, मुन्ना बांसफोर, अमरजीत, राजन, अरविंद नट, रामप्रसा मुसहर, हरिवंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed