{"_id":"5835ad3b4f1c1b242413bd5a","slug":"mele-ki-badhi-raunak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले की बढ़ी रौनक दूकानदारों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले की बढ़ी रौनक दूकानदारों के चेहरे खिले
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 23 Nov 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
ददरी मेला के मीना बाजार में मौत के कुंआ में बाइक तथा कार चलाते युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरी मेला का मीना बाजार में बुधवार को मेला देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए मेलार्थियों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने शृंगार के सामानों के साथ ही किचेन, क्राकरी, चूड़ी, कंगन आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं ऊनी वस्त्रों के दूकानों पर खरीदारी के लिए मेलार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर प्रवचन का शुभारंभ भी विधि-विधान के साथ किया गया। प्रवचन सुनने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में आए साधु-संतों ने मानव जीवन को सफल बनाने का संदेश दिया। दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेले में हर तरफ भीड़ ही भीड़ देखने को मिल रही थी।
संडे के बाद से मेले में लोगों की उमड़ती भीड़ को देखकर दूकानदारों के चेहरे गदगद दिखे। लोगों का मानना है कि नोटबंदी का असर नहीं रहता तो इस बार मेला एक अलग ही रिकार्ड बनाता। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र से आए मेलार्थी, चाट, छोला, बर्गर, चाउमिंग, आइसक्रीम आदि का लुत्फ उठाते नजर आए। मेले में आए युवा-युवतियां अपने-अपने दोस्तों के साथ चर्खी, ब्रेकडांस, बड़ा झुला, ड्रैगन झूला, टोरा-टोरा, जादूगर और नौटंकी देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन
मेले में आए खजला तथा जलेेबी के दूकानों पर भी मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। उधर मौत के कुंआ में हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले कलाकारों को देखने के लिए युवा वर्ग काफी ललायित रहा। बाइक तथा कार से हैरतअंगेज कारनामे दिखाने वाले लोगों को दस तथा बीस नोट देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं खादी ग्रामोद्योग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भी नर-नारियों की भीड़ रही। कोई मुरब्बा तथा आचार खरीदते दिखा।