फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Medical college to be named after Maharishi Bhrigu Muni

Ballia News: महर्षि भृगु मुनि के नाम पर होगा मेडिकल काॅलेज

Tue, 07 Apr 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Medical college to be named after Maharishi Bhrigu Muni
बलिया। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मेडिकल काॅलेज निर्माण का शासनादेश जारी कर दिया। मेडिकल कालेज महर्षि भृगु मुनि के नाम पर होगा और इसके लिए सरकार ने शासनादेश में 437 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस महीने के अंत तक मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास भी हो जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले के लिए यह बहुत बड़ी परियोजना है। इसे मुख्यमंत्री ने हरी झंडी देकर साधुवाद का काम किया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य गेट से सीएमओ कार्यालय के बीच की सभी पुरानी ओपीडी को तोड़ कर उसकी जगह 10 मंजिला 200 बेड का मेडिकल काॅलेज भवन का निर्माण होगा। तब तक दूसरे परिसर के एनेक्सी भवन में फिजिशियन, बाल रोग व हड्डी रोग की ओपीडी व आरटी-पीसीआर लैब का संचालन होगा। ग्राउंड फ्लोर हड्डी रोग ओपीडी, प्रथम तल फिजिशियन व बाल रोग ओपीडी खुलेगी जिसमें एक साथ दो से तीन डाक्टर बैठकर मरीजों का इलाज करेंगे। इमरेजेंसी, ट्राॅमा सेंटर, ब्लड केंद्र व पोस्टमार्टम हाउस अभी उसी तरह रहेंगा। सीएमओ कार्यालय सीएमओ आवास के पीछे के भवन में संचालित होगा। इमरजेंसी के बगल में सरफेस पार्किंग भी रहेगी। सबसे ऊपरी मंजिल पर ऑडिटोरियम (सभागार) रहेगा। इसमें 20 आईसीयू की व्यवस्था रहेगी। आठ माड्यूलर ओपीडी के साथ अन्य सभी विभागों की ओपीडी रहेगी। माड्यूलर ओपीडी में जांच आदि से संबंधित उपकरण भी रहेंगे। कालेज में सभी गंभीर रोगों के लिए अलग-अलग भवन रहेंगे। मेडिकल काॅलेज में सभी तरह की आधुनिक चिकित्सकीय व्यवस्था रहेगी। प्रोफेसर, चिकित्सक व छात्रों के आवास व पढ़ाई संबंधित क्लास जिला कारागार परिसर में बनेगा। अस्पताल के दूसरे परिसर में अभी कुछ निर्माण नहीं होगा।
विज्ञापन

ढाई एकड़ एरिया में अमर सेनानी चित्तू पांडेय स्मारक
मेडिकल काॅलेज कुल 14 एकड़ में बनेगा जिसमें जेल परिसर के ढाई एकड़ एरिया में अमर सेनानी चित्तू पांडेय स्मारक के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। ऐसे में मेडिकल काॅलेज के साथ इसका भी निर्माण जिले के सेनानियों के गरिमा के अनुरुप कराया जाएगा। कहा कि मेडिकल काॅलेज के शिलान्यास की तिथि जल्द तय की जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रयास है कि इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री से ही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा व बेल्थरारोड बस अड्डा का पीपी माॅडल पर संचालन
कैबिनेट में मंगलवार को परिवहन विभाग के कुल तीन प्रस्ताव स्वीकृत हुए जिसमें पीपीपी मॉडल पर बनने वाले 49 बस अड्डे भी शामिल हैं। इन 49 बस अड्डों में बलिया के रसड़ा व बेल्थरारोड का भी बस अड्डा शामिल है जो पीपीपी मोड पर विकसित किए जाएंगे। यह परियोजना भी बलिया के लिए काफी बड़ी है। कहा बलिया विकास के मामले में किसी भी दृष्टिकोण से पीछे नहीं रहेगा। चुनाव से पूर्व जो भी वादे किए गए हैं वो सभी पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed