फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   medhavi

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान: डीएम के हाथों मेडल पाकर चहके मेधावी

Wed, 09 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
medhavi
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह के बाद अधिकारियों के पीछे खड़े ? - फोटो : BALLIA
बलिया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मंगलवार को जिलाधिकारी ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुस्तक देकर सम्मानित किया। अमर उजाला के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाकर मेधावी गदगद दिखे। इस दौरान उपस्थित अभिभावक भी अपने लाड़लों को सम्मानित होते देख प्रफुल्लित नजर आए। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि जीवन में सफलता का एक ही मंत्र होता है कठिन परिश्रम, जिसे आप सभी ने अपने हौसले के दम पर साबित करके दिखाया है। इसे जीवन में यूं ही बनाए रखें तो सफलता आपके कदम चूमेगी। हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जिला टॉप करने वालों में लड़कियों की संख्या अधिक होना इस बात का संकेत है कि नारी शक्ति शिक्षा को लेकर जागरूक है। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में अव्वल आए छात्र एवं छात्राओं के साथ-साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हर एक मेधावी से पूछा कि वह क्या बनना चाहता है। कुछ छात्रों ने डॉक्टर, इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की। वहीं, एक छात्रा ने आईएएस बनने की बात कही। जिलाधिकारी श्री शाही ने सबकी हौसला आफजाई करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अगर ईमानदारी से मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने एकाग्रचित्त मन से कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने सबको यह भी संदेश दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल होने के साथ-साथ संस्कार का होना भी उतना ही जरूरी है। अपने अभिभावक व गुरुजनों का हमेशा सम्मान करें।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्रनाथ ने मेधावियों को सफलता का सन्देश देते हुए कहा कि जो समय मिला है, उसका हमेशा ख्याल रखें। किसी भी सूरत में समय को गंवाना नहीं है। यही सफलता का मूल मंत्र है। एक अभिभावक की तरह एसपी ने यह भी सलाह दी कि सफलता पर इतराना नहीं है। स्वाभिमान होना ठीक है, पर घमंड नहीं होना चाहिए। कभी किसी मोड़ पर असफलता भी मिले तो घबराना नहीं है। सफलता के प्रयास को जारी रखेंगे तो निश्चित रूप से एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। समारोह में अपर जिलाधिकारी राम आसरे, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह, एसडीएम बेल्थरा संत कुमार, एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य, बीडीओ हनुमानगंज राजेश यादव, नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, अमर उजाला के सिटी एजेंट सौरभ राय आदि के साथ सभी बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed