फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   medecine

अब नई दवा से होगा एचआईवी-एड्स का इलाज

Tue, 08 Dec 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
medecine
बलिया। ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के मरीजों को अब और बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसके लिए शासन ने इलाज के प्रोटोकॉल में नई दवा शामिल की है। नए मरीजों के साथ ही पुराने मरीजों को भी यह दवा दी जाएगी। नेशनल कंट्रोल एड्स सोसाइटी की ओर से जिले के एआरटी सेंटरों पर यह दवा भेज दी गई है। जिला एचआईवी/एड्स एवं क्षय रोग अधिकारी डॉ. आनन्द कुमार ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के तहत प्रोटोकॉल में नई दवा को शामिल किया गया है। यह दवा एचआईवी के वायरस पर अधिक तेज और असरकारक है। इससे शरीर में वायरस का असर कम होता है। जबकि दवा साइड इफेक्ट भी करेगी। अभी तक इलाज में जो दवाएं दी जाती थी, उनमें से अब एक दवा को हटा दिया गया है। डॉ. कुमार ने बताया कि एड्स के मरीजों के लिए प्रोटोकॉल में शामिल नई दवा की सबसे बड़ी खूबी ये है कि किसी भी समय इसका सेवन किया जा सकता है। हटाई गई दवा के लिए समय रात को सोने से पहले निर्धारित था। इसकी वजह से कई बार मरीज दवा खाना भूल जाते थे और ड्रग रेजिस्टेंस की समस्या बढ़ जाती थी। इस दवा के साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे थे। इसमें मरीजों में घबराहट, नींद न आना, गफलत में रहना जैसे लक्षण बने रहते थे। इन परिणामों को देखते हुए प्रोटोकॉल में नई दवा को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि एड्स को लेकर लोगों में जागरूकता कम है। सही समय पर इलाज करवाकर वायरस को शरीर में बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed