फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Medal and shield awarded to outstanding performing students

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व शील्ड देकर किया गया सम्मानित

Sat, 13 Feb 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Medal and shield awarded to outstanding performing students
रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र के कमतैला स्थित श्रीमती फूलेहरा स्मारक कॉलेज आफ पॉलिटेक्निक में एक सप्ताह से चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट में सिविल तृतीय वर्ष के वालीबाल में मैकेनिकल के छात्र विजयी रहे। बैडमिंटन में अमित कुमार विजेता एवं नबीउल्लाह उप विजेता रहे। चेस में अरुण कुमार गुप्ता विजेता एवं राजीव मौर्या उप विजेता रहे। दौड़ में प्रथम अवनीश कुमार दितीय भू प्रकाश एवं तृतीय सुहेल अहमद ने प्राप्त किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल से सम्मानित करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी अनिवार्य है कहाकि खिलाड़ियों को हार से हताश नहीं होना चाहिए, बल्कि नई उमंग नई ऊर्जा के साथ आगे आकर जीत हासिल करना चाहिए। निर्णायक की भूमिका में आनंद कुमार यादव, सुमित सिंह, राहुल सिंह, अमृत राज सोनी, विशाल चौरसिया, रविकांत यादव, रमेश यादव, सुमित सिंह, राज विजय सिंह, राजेंद्र, अमृतराज, अभय शर्मा, आशीष सिंह, सोनू प्रजापति रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ गौतम सिंह यादव, चीफ प्रॉक्टर जेपी सिंह यादव, डीके राम विकास द्विवेदी, रमेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed