फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Meat vendor's body found hanging in a well

Ballia News: मीट दुकानदार का कुएं में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 23 Apr 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Meat vendor's body found hanging in a well
रसड़ा (बलिया)। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी टंकी के समीप कुएं में मीट दुकानदार जैलेश राजभर (42) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, आरपीएफ एवं जीआरपी ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

छितौनी निवासी जैलेश राजभर सुबह घर से खाना खाकर निकल गए। साप्ताहिक बंदी होने के चलते दुकान बंद थी। दोपहर में लगभग साढ़े तीन बजे छितौनी निवासी एक महिला कुएं में फूल डालने पहुंची तो बाहर तीन सौ रुपये एवं एक मोबाइल मिला। कुएं में देखा तो रस्सी के सहारे किसी को लटकता देखा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने युवक की पहचान जैलेश राजभर के रूप की।मोहल्लेवासियों ने बताया कि कुछ दिनों से वह परेशान रहते थे। जैलेश की तीन पुत्रियां मुस्कान 14 वर्ष , अनु 12 वर्ष, आशु 10 वर्ष हैं। मौके पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह, रेलवे इंस्पेक्टर बीके सिंह, सिटी इंचार्ज कुलदीप कुमार टीम के साथ पहुंचे। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed