फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maximum temperature rose by 6 degrees due to scorching sunlight throughout the day; humidity increased.

Ballia News: दिन भर चटक धूप से 6 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, उमस बढ़ी

Sat, 13 Jun 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature rose by 6 degrees due to scorching sunlight throughout the day; humidity increased.
बारिश के बाद निकली तेज धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर अपने गंतव्य को जाते राहगीर।संवाद
बलिया। मौसम में बदलाव के बाद शुक्रवार को दिन भर धूप व छांव का दौर चलता रहा। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 6 डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ गया।
विज्ञापन

एक दिन पहले आंधी व बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना हो गया था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। झमाझम बारिश से करीब 9 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री व न्यूनतम 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम अधिकतम तापमान 29.8 न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह करीब लगभग 6 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आसमान से सीधी किरणें बदन पर पड़ने पर तीखी धूप बेचैन कर दे रही थी। हालांकि बादलों के आने-जाने का क्रम जारी रहा, उसके बाद भी उमस बना रहा। गांधी महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि तेज हवा व बारिश की संभावना एकाध दिन बना हुआ है। पुरवा हवा के चलते उमस बना हुआ है। इधर झमाझम बारिश के बाद किसान धान की बेहन लगाने व खेतों की जुताई में जुट गए हैं। बताया कि हवा में उच्च नमी के कारण चिपचिपी गर्मी और उमस में बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम फिलहाल इसी तरह चलता रहेगा। कभी धूप व कभी तेज हवा का दौर बना रहेगा। बताया कि मानसून भी सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही दस्तक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed