{"_id":"601539268ebc3e545355067c","slug":"mau-defeated-deoria-by-22-runs-and-captured-the-trophy-ballia-news-vns571775559","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ ने देवरिया को 22 रन से पराजित कर ट्राफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ ने देवरिया को 22 रन से पराजित कर ट्राफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव स्थित सुभाष इंटर कालेज में चल रहे 23वें शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मऊ ने देवरिया को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता साकेत सिंह सोनू ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 164 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें सौरभ श्रीवास्तव ने 4 चौके एवं 5 छक्के की मदद से 56 रन, एहसान जमाल ने 4 चौके एवं 3 छक्के की मदद से 44 रन एवं अरसलान ने 20 रन की साझेदारी की। देवरिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अखिलेश यादव ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी देवरिया की टीम 20 ओवर में 142 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह मऊ की टीम ने 22 रन से देवरिया की टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। देवरिया की तरफ से ज्वांटी पांडेय 27 रन, प्रिंस शाही 24 रन तथा सर्वेश, अखिलेश ने 15-15 रन का योगदान दिया। मऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अरशद और चंद्रकांत ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का का पुरस्कार सौरभ श्रीवास्तव तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार राहुल यादव को भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि साकेत सिंह सोनू ने मऊ टीम के कप्तान वीरेंद्र भारद्वाज को विजेता ट्रॉफी एवं 30 हजार नगद तथा देवरिया के कप्तान दिनेश यादव को उप विजेता ट्रॉफी तथा 20 हजार नगद का पुरस्कार प्रदान किया। अंपायर की भूमिका में हीरालाल, राजेश यादव तथा कमेंट्रेटर की भूमिका में राजेश सिंह, शुभम सिंह रहे। स्कोरिंग की भूमिका राजीव सिंह व प्रवीण सिंह रहे। संयोजक मुकेश सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, रघुधन प्रसाद आदि रहे।