{"_id":"64690488e860b7db5d030ffa","slug":"maternal-uncle-died-in-the-accident-niece-injured-ballia-news-c-20-1-214686-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हादसे में मामा की मौत, भांजी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हादसे में मामा की मौत, भांजी जख्मी
विज्ञापन
रेवती। रेवती-बैरिया मार्ग पर गंगा पाण्डेय के टोला के समीप बैरिया से रेवती आ रही बाइक शुक्रवार को पेड़ से टकराकर पलट गई। बाइक सवार रेवती ब्लाक के परसिया गांव के निवासी अरविंद यादव (21) व उसकी भांजी नौ वर्षीय काजल निवासी चांददियर गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी रेवती पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देर सायं जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान अरविंद यादव की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
मृतक अरविंद यादव चेन्नई में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह तीन भाइयों तथा तीन बहनों में सबसे छोटा था। माता सोना देवी सहित भाइयों व बहनों की चीख पुकार से आस पास के लोगों की आंखें भींग गईं।